किसी भी समाज का मूल्यांकन केवल उसके संख्या पर नहीं किया जाता बल्कि उस समाज के शिक्षा के आधार पर होता है। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के गरिमामय विरासत का संरक्षण और संवर्धन डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है। यह शिक्षण समिति अपने सभी 11 स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा के साथ साथ बुनियादी कौशल विकसित करना का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
आयोजन और उपलब्धियाँ -
इस क्रम में सर्वप्रथम बच्चों में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षमताओं को निखारने के लिए भाषण, गीत, कविता और चित्रकला प्रतियोगिता का केन्द्र स्तर पर आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में पूर्व माध्यमिक स्तर के 38 और हाई स्कूल स्तर के 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति विकास के लिए विज्ञान मेले का दोनों स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पूर्व माध्यमिक स्तर के तथा हाई स्कूल स्तर के
30 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सभी विद्यापीठों में कार्यरत शिक्षक - शिक्षिकाओं में कार्यक्षमता और व्यवसायिक दक्षता विकसित करने के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बहुउद्देशीय भवन नरदहा में किया गया। इस प्रशिक्षण में 142 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। सहभागियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण कौशल के साथ-साथ कार्यालयीन कार्य के कुशल संपादन का भी प्रशिक्षण दिया गया।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज विगत वर्षों से शिक्षा के माध्यम से युवा शक्ति का विकास, महिला उत्थान एवं कौशल विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए समाज द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति का गठन सन् 2002 में किया गया जिसका पंजीयन क्रमांक 1175-20/05/2002 है। इस समिति के गठन का उद्देश्य निम्नानुसार है।
जिसका का उद्देश्य -
- छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक एवं नैतिक उन्नति करते हुए उनमें जागरूकता का विकास करना।
- स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक संस्था के अभाव की पूर्ति करते हुए उच्चकोटि की शैक्षणिक संस्था उपलब्धध करना।
- स्थानीय स्तर पर प्रतिभाशाली युवक-युवतियों को अध्यापन का अवसर प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराना।
- उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्थानीय सामाजिक सदस्यों, पदाधिकारियों एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करना।
राज का नाम
विद्यालय का नाम
दर्ज संख्या
शिक्षक संख्या
धरसींंव राज
सिलतरा
1499
53
मोंहदी
260
13
मांढ़र
253
14
गिरौद
375
14
तिल्दा राज
नेवरा
371
14
ताराशिव
146
11
टड़वा
-
-
अर्जुनी राज
भाटापारा
53
5
देवरी
355
16
पलारी राज
जर्वे
231
10
चंदखुरी राज
अमेरी
305
11
योग
3848
161